रणजीत हत्या मामले में बाबा राम रहीम दोषी, 12 को होगी सज़ा
संवाददाता/in24 न्यूज़.
बाबा राम रहीम को रणजीत हत्या मामले में बड़ा झटका लगा है। रणजीत हत्या मामले में सीबीआई कोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाया है। सुनारिया जेल में बंद राम रहीम सहित पांच आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। हालांकि, सजा का ऐलान अभी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की विशेष अदालत 12 अक्टूबर को सभी दोषियों की सजा सुनाएगी। जानकारी के मुताबिक मामले में राम रहीम, कृष्ण लाल, सबदिल, अवतार, जसबीर को दोषी करार दिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी इंदरसैन की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को मामले में आरोपी डेरामुखी गुरमीत राम रहीम और कृष्ण कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। वहीं, आरोपी अवतार, जसवीर और सबदिल प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश रहे। अदालत ने इस मामले में पहले 26 अगस्त को फैसला सुनाना था। 19 साल पुराने इस मामले में बीते 12 अगस्त को अंतिम हुई थी। सीबीआई जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत में करीब ढाई घंटे बहस के बाद आरोपियों को शुक्रवार को दोषी करार दिया गया। गौरतलब है कि रणजीत सिंह की 2002 में हत्या हुई थी। मामले में सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम को आरोप बनाया गया। कोर्ट में लगातार कई बार सुनवाई टली। रणजीत सिंह डेरे मैनेजर था। सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ 2003 में केस दर्ज किया था और 2007 में कोर्ट ने चार्ज फ्रेम किए थे। बता दें कि गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण के मामले में पहले ही 20 साल की सजा हो चुकी है और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में वह उम्रकैद की सजा काट रहा है। बता दें कि बाबा राम रहीम से जुड़े अनेक रहस्यों का पर्दाफाश पहले ही हो चुका है।