Breaking News

रेलवे स्टेशनों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली सास-बहू गिरफ्तार

23 Dec, 2021 710

संवाददाता/ in24 न्यूज़

 
जब सास और बहू की बात की जाती है तो दो अलग-अलग दिशाओं की तरफ हमारा ध्यान जाने लगता है. चूँकि सास बहू कैसे भी हों, दोनों की विचारधाराएँ ज्यादातर मामलों में भिन्न भिन्न होती है इसलिए दोनों की राह भी अलग-अलग होती है, लेकिन जो खबर हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसमें सास और बहू के बीच एक समानता है और वो समानता है चोरी करने का. जी हां, खबर है मुंबई से सटे ठाणे (thane) जिले के अंतर्गत आने वाले कल्याण रेलवे स्टेशन की, जहां पलक झपकते ही चोरी की वारदात को अंजाम देने में माहिर दो महिलाओं को कल्याण रेलवे क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है. गौर करने वाली बात ये है, कि जिन दो महिलाओं को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, वे दोनों का आपस में रिश्ता सास और बहू का है.
 
 
बताया जाता है कि सास और बहू को चलती ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देने में महारत हासिल है. ये महिलाएं इतनी ज्यादा शातिर है, कि बड़ी सफाई के साथ जब ये किसी का पर्स या मोबाइल चुराती हैं, तो इसकी किसी को भनक तक नही लगती। महिला होने का फायदा कैसे उठाया जाता है, ये कोई इनसे सीखे। इनकी कार गुजारी का खुलासा तब हुआ, जब चोरी के मामले में कल्याण रेलवे क्राइम ब्रांच के अधिकारीयों ने बड़ी बारीकी के साथ कल्याण रेलवे स्टेशन (kalyan railway station) पर लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
 
 
दरअसल उल्हासनगर (ullhasnagar) की रहने वाली एक महिला ने कल्याण जीआरपी पुलिस (GRP) स्टेशन में पर्स चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. अपनी शिकायत में पीड़ित महिला ने कल्याण जीआरपी पुलिस को बताया कि उसके पर्स में तीन लाख रुपये के सोने के जेवर थे, जिसे कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर आने वाली तपोवन एक्सप्रेस ट्रेन को पकड़ने के दौरान किसी ने चुरा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कल्याण रेलवे क्राइम ब्रांच की टीम ने सबसे पहले कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, पुलिस ने जब सीसीटीवी की बारीकी से जांच की, तो उन्हें इस वीडियो में दो महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध लगी. इन दोनों महिलाओं के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने से पुलिस का काम काफी आसान हो गया और उन्होंने इन दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों महिलाओं के नाम रेखा कांबले और रोजा कांबले बताया जा रहा है, जिनका आपस में रिश्ता सास और बहू का है. ये दोनों कर्नाटक राज्य के गुलबर्गा की निवासी बताई जा रही है, जिनके पास से कल्याण जीआरपी पुलिस ने 4 लाख 27 हजार रुपये बरामद किए हैं, फिलहाल मामले की जांच जारी है.

अन्य खबरे