लोन देने के बदले यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर ने ली थी पांच करोड़ की रिश्वत
यस बैंक के संस्थापक पर बहुत गंभीर आरोप लगा है कि उन्होंने लोन देने के बदले रिश्वत के रूप में पांच करोड़ की रिश्वत ली थी. बता दें कि धनशोधन रोकथाम अधिनियम (प्रिवेन्शवन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट) की विशेष अदालत ने बुधवार को यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की हिरासत 16 मार्च तक बढ़ा दी है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कपूर को तीस हजार करोड़ रुपये के गलत तरीके से ऋण विभिन्न कंपनियों को देने के मामले में गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है। एक अख़बार में छपी एक ख़बर के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने राणा कपूर को आठ मार्च को मुंबई से गिरफ्तार किया था। राणा कपूर पर सीबीआई ने भी अलग से एक मामला दर्ज किया है। ईडी के अनुसार राणा कपूर ने पहले से ही मुश्किलों से घिरी कंपनियों को 20000 करोड़ रूपये का क़र्ज़ दिया था और इसके लिए पांच करोड़ की रिश्वत ली थी। सूत्रों के अनुसार ईडी ने अदालत को बताया है कि कपूर और उनके परिवार के लोगों के नाम पर 78 कंपनियां हैं और यस बैंक का पैसा इन कंपनियों में गया है या नहीं इसकी जांच हो रही है।