Breaking News

लड़की ने अश्लील वीडियो के लिए बाथरूम में लगाया हिडन कैमरा

29 Nov, 2023 1103

संवाददाता/in24 न्यूज़.
चंडीगढ़ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां लड़कियों के पीजी से बाथरूम में कैमरा लगवाया गया। जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ में सैक्टर-22 के पीजी में रहने वाली एक लड़की द्वारा बाथरूम में कैमरा लगाया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की ने बाथरूम में गीजर के ऊपर कैमरा लगा दिया, ताकि लड़कियों की अश्लील वीडियो बना सके। जानकारी के मुताबिक, उसने यह काम अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर की ताकि वह लड़कियों की वीडियो बना अपने बॉयफ्रैंड के पास भेज सके। इस बात का पता तब लगा जब एक लड़की बाथरूम में गई और उसने देखा कि गीजर के ऊपर उसे एक डिवाइस चमक रही है। जिसके बाद उसने इसके बारे में अपनी साथी लड़कियों को बताया, तो जांच में सामने आया कि वह कैमरा लगा हुआ है। इसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना मकान मालिक को दी और फिर मकान मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस द्वारा जांच की गई तो पता चला कि लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर यह कैमरा लगाया हुआ था। आगे की कार्रवाई शुरू है।

अन्य खबरे