Breaking News

समीर वानखेड़े के खिलाफ ईडी ने किया मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज

10 Feb, 2024 639

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। ईडी के सूत्रों ने वानखेड़े के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस सिलसिले में ईडी ने एनसीबी के तीन अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले वानखेड़े के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 25 करोड़ रुपए की जबरन वसूली का मामला दर्ज किया था। उन पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से बड़ी रकम मांगने का आरोप था। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने इस मामले में गलती से उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। फिलहाल समझा जा सकता है कि समीर वानखेड़े की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

अन्य खबरे