Breaking News

ससुर ने की दामाद की हत्या

19 Nov, 2020 934

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बिहार  के नवादा नगर थाना क्षेत्र के  भदोही गांव में बुधवार की रात मोहम्मद इकराम ने अपने दामाद मोहम्मद नसीम उर्फ पप्पू की लाठी डंडे से पिटाई के बाद चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपित मोहम्मद इकराम को गिरफ्तार कर लिया है। नवादा के एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि मोहम्मद नसीम की पत्नी गुड्डी उर्फ रुखसाना से शादी के बाद से ही मो. नसीम का विवाद चल रहा था ।मोहम्मद नसीम ने पहले ही अपने परिजनों को बताया था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे लड़के से अवैध संबंध है, इस कारण वह उसे पसंद नहीं करती है ।इस बात को लेकर कई बार नसीम के ससुर ने अपने भाइयों ने मिलकर उसके साथ मारपीट भी की थी । मोहम्मद नसीम के पिता मोहम्मद निजाम अंसारी ने बताया कि बुधवार की रात उसके बेटे  को उसके ससुर ने फोन कर बुलाया। सुबह गम्भीर हालात में घर के बाहर उसकी लाश देखी गई। भदोही के आजाद नगर मोहल्ले में हुई  इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने उसे दी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दो  घंटे के छापेमारी के बाद मोहम्मद इकराम को गिरफ्तार कर लिया है जिसने पुलिस के सामने हत्या की बात स्वीकार की है। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में इसकी जमकर चर्चा शुरू है.

अन्य खबरे