Breaking News

सेल्फी के चक्कर में महिला की मौत

09 May, 2020 923

संवाददाता/in24 न्यूज़.

आजकल लगभग हर हाथ में मोबाइल फ़ोन दीखता है. इनमें से अधिकतर लोग खुद को सेल्फी लेने में माहिर समझते हैं. बीकानेर के उपनगर गंगाशहर थाना क्षेत्र में शनिवार को सेल्फी लेने के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक महिला पांचवी मंजिल पर बने फ्लैट से नीचे गिर गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना सुजानदेसर की एक रेजीडेंसी का है। जहां पुरानी गिन्नाणी निवासी 25 वर्षीय कुसुम तंवर अपने पति के साथ फ्लैट पर गई थी। जहां से सेल्फी लेते हुए वह पांचवें माले से नीचे गिर गई। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के अनुसार प्रथम दृष्टया मृत्यु हादसा मानी जा रही है। मृतका के पति ने बताया कि उनका पांचवें माले में फ्लैट लिया हुआ है, जिसकी प्रोग्रेस देखने वे आए थे। इसी दौरान निर्माणाधीन टूटी दीवार से वह नीचे गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

अन्य खबरे