Breaking News

हवलदार के बेटे की चाकू से हत्या

25 May, 2021 748

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बिहार में कानून व्यवस्था पर हमेशा सवाल उठते रहे हैं. उचकागांव थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव के पश्चिम गंडक नहर पुल के पास दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया| मृतक मनीष कुमार परसौनी खास गांव के हवलदार मनोज सिंह का पुत्र था| जबकि जख़्मी युवक धनंजय कुशवाहा गांव के रामाशीष सिंह का पुत्र है| सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक मनीष के पिता मनोज सिंह आरा जिले में हवलदार के पद पर पदस्थापित हैं। जबकि उनका पूरा परिवार परसौनी खास गांव स्थित अपने पैतृक घर पर ही रहता है। जानकारी के अनुसार मकसूदपुर गांव के भरत तिवारी के घर उनकी बेटी का बारात आया हुआ था, जिसमें हवलदार मनोज सिंह के छोटे बेटे युवराज सिंह न्योता करने के लिए गए हुए थे। इस दौरान उनका मकसूदपुर गांव के कुछ युवकों से विवाद हो गया। जिसकी सूचना युवराज सिंह के द्वारा अपने बड़े भाई मनीष सिंह को फोन पर दी गई। उस समय मनीष सिंह कुचायकोट थाना क्षेत्र के लालबेगी गांव में न्योता करने के लिए गए हुए थे। जिसके बाद वे मकसूदपुर गांव स्थित बड़ा बाबू के पोल्ट्री फार्म के पास मामले की जानकारी के लिए अपने भाई के पास पहुंचे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा उन्हें पोल्ट्री फार्म के पास मुख्य पथ पर स्थित पुल के पास घेर लिया गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।  वहीं एक पक्ष के द्वारा मनीष सिंह को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तब तक मनीष सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना में दूसरे पक्ष के रामाशीष सिंह के बेटे धनंजय कुशवाहा भी जख्मी बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद मृतक के घर चीख-पुकार मची हुई है। इस दौरान मृतक की मां बेबी देवी, बहन सीमा देवी और रेखा देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद घर पर पहुंचे मृतक के पिता हवलदार मनोज सिंह के उपस्थिति में मृतक का दाह संस्कार हरपुर राजघाट पुल के समीप कर दिया गया। आगे की जांच में पुलिस जुट गई है।

अन्य खबरे