Breaking News

54 लाख रुपए के नकली नोट के साथ चार गिरफ़्तार

19 Jul, 2021 782

संवाददाता/in24 न्यूज़।
नोटबंदी के बाद जिस बात की उम्मीद थी कि काला धन या नकली नोट के इस्तेमाल पर पाबंदी लगेगी, उसके बाद भी कई लोग आज भी नकली नोटों को प्राथमिकता दे रहे हैं। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में नकली नोटों के कारोबारियों को पकड़ने में राजगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 54 लाख रुपए के नकली नोट सहित चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। बताया जा रहा है कि इंक प्रिंटिंग और वाटर मार्क डेवलप करने की तकनीक के जरिए नकली नोट बनाए जा रहे थे। आरोपियों की एक करोड़ रूपए के नकली नोट छापकर देश के कई राज्यों में खपाने की योजना थी, जिसमें से लगभग 50 लाख के नकली नोट आरोपी पूर्व में खपा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक तीन हफ्ते पहले राजगढ़ जिले के जीरापुर में पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो बाइक सवार युवक नकली नोट लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने रंगे हाथों शंकर एवं रामचंद्र आरोपी को गिरफ्तार किया, जिनके पास से एक लाख नकली नोट पकड़े गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों का रिमांड लिया, जिसमें खुलसा हुआ कि इनके तार अन्य राज्यों से जुड़े हुए हैं। रिमांड में आरोपियों से जानकारी मिलने पर खुलासा हुआ कि अन्य राज्यों में उनके तार जुड़े हुए हैं। इसके बाद राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा ने एक विशेष टीम गठित की, इसके बाद टीम ने छत्तीसगढ़ के भिलाई में छापा मारा जिसमें से एक कमरे से 5 प्रिंटर, 2 पेपर कटर, 1 लैपटॉप, 1 एलईडी मॉनिटर, 1 सीपीयू, 1 लेमीनेटर, नकली नोट बनाने की फेम, वॉअरमार्क की फेम, स्पेशल इंक के काठरिज, अन्य उपकरण सहित करीब 54 लाख रुपए के जाली नोट बरामद किए गये। राजगढ़ पुलिस ने बताया कि आरोपी यूट्यूब के माध्यम से नकली नोट बनाने की ट्रेनिंग भी दिया करते थे। बहरहाल, अपनी गलत सोच की वजह से आरोपी कानूनी शिकंजे में आ चुके हैं।

अन्य खबरे