Breaking News

हरियााण के युवक की अमेरिका के कैलीफोर्निया में हत्या

08 Sep, 2025 155

अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में हरियाणा के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने से रोकने की कोशिश की थी। पीड़ित का नाम कपिल था। मृतक अपने पिता का इकलौता बेटा और ढाई साल पहले 45 लाख रुपए खर्च कर डोंकी रूट के रास्ते अमेरिका गया था। 

कपिल की हत्या के साथ परिवार के सपने तिनके की तरह टूट कर बिखर गए। अब परिवार के सामने कपिल के शव को भारत लाने की सबसे बड़ी चिंता है। यह कहा जा रहा है कि कपिल का शव अमेरिका से भारत लाने में कम से कम 15 दिन लग जाएंगे। गांव के युवक की अमेरिका में इस तरह हत्या कर दिए जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। 

पुलिस ने कपिल के परिजनों को दिए एक बयान में बताया कि हरियाणा के जींद ज़िले के बराह कला गांव के एक युवक की सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई और बाद में अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में संदिग्ध का नाम अभी तक जारी नहीं किया गया है, न ही यह बताया गया है कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है या नहीं।

एक रिश्तेदार ने बताया कि कपिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई क्योंकि उसने एक व्यक्ति को खुले में पेशाब न करने की सलाह दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने गोलीबारी के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी। कपिल को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

अमेरिका में हरियाणा के युवक को मारे जाने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले करनाल के रहने वाले मोनू की हत्या की गई थी। मोनू ने हरियाणा से अमेरिका जाने के लिए डंकी रूट का इस्तेमाल किया था।

अन्य खबरे