Breaking News

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफ़ल परीक्षण

17 Dec, 2019 2255

संवाददाता/in24 न्यूज़.
रक्षा के क्षेत्र में भारत दिन बी दिन मजबूत होता जा रहा है. इसी कड़ी में ओडिशा के चांदीपुर से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का मंगलवार सुबह सफल परीक्षण किया गया। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि जमीन पर मार करने में सक्षम इस मिसाइल का मोबाइल ऑटोनॉमस लांचर से सुबह करीब साढ़े आठ बजे चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज में लांच कॉम्प्लेक्स-3 से परीक्षण किया गया। डीआरडीओ के एक सूत्र ने कहा कि सतह से सतह पर मार करने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण सफल रहा। परीक्षण सभी मापदंडों पर खरा रहा। ब्रह्मोस मिसाइल मध्यम दूरी तक मार करने वाली रामजेट सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसे पनडुब्बी, जहाज, लड़ाकू विमान अथवा जमीन से लांच किया जा सकता है।डीआरडीओ के एक सूत्र ने कहा कि सतह से सतह पर मार करने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण सफल रहा। परीक्षण सभी मापदंडों पर खरा रहा। ब्रह्मोस मिसाइल मध्यम दूरी तक मार करने वाली रामजेट सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसे पनडुब्बी, जहाज, लड़ाकू विमान अथवा जमीन से लांच किया जा सकता है।

अन्य खबरे