Breaking News

कोरोना वायरस को लेकर मुंबई पुलिस सतर्क

15 Mar, 2020 3035
संवाददाता/in24 न्यूज़।
कोरोना वायरस को लेकर जहाँ पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है तो वहीँ आर्थिक राजधानी मुंबई में भी लोगों ने एतिहातन कदम उठाना शुरू कर दिया है कोराना वायरस के मुंबई में 5 और पूरे राज्य में 26 मामले आने के बाद ठाकरे सरकार के साथ ही मुम्बई पुलिस भी सतर्क हो गई है। इसका सबसे अधिक असर सार्वजनिक स्थानों पर आवाजाही करने वाले लोगों पर पड़ने की बात कही जा रही है। चूंकि, सड़कों पर सबसे अधिक मुंबई पुलिस के जवान सुरक्षा के मकसद से तैनात रहते हैं। इसलिए मुंबई पुलिस ने भी इस महामारी को देखते हुए कमर कस ली है। मुंबई पुलिस ने भी कोरोना संक्रमण से बचाव करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के द्वारा दिए गए जरूरी निर्देशों को पालन करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस में करीब 48 हजार पुलिसकर्मी काम करते हैं। मुंबई पुलिस प्रवक्ता प्रणय अशोक की यदि माने तो, नागपाड़ा स्थित पुलिस अस्पताल में डॉक्टरों को सतर्क रखा गया है। अस्पताल के सभी कर्मचारियों को उपस्थित रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में आने वाले पुलिसकर्मी या उनके परिजनों का इलाज तत्काल किये जाने की बात कही गई है। भीड़-भाड़ वाला इलाका, सार्वजनिक जगहों और समारोहों में जाने व एकत्र होने से संक्रमण फैलाने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए पुलिस लोगों को भीड़ जमा नहीं करने के लिए अपील कर रही है ताकि लोग संक्रमित वायरस कोविड-19 से बच कर रहे सके।

अन्य खबरे