Breaking News

कोरोना से राजधानी दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू

04 Jan, 2022 672

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लगातार बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर सप्ताहांत (वीकेंड) कर्फ्यू लागू करने का फ़ैसला किया है जिसके तहत अब शनिवार और रविवार को रात्रि कर्फ़्यू के अलावा दिन में भी कर्फ्यू रहेगा। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डीडीएमए की बैठक में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फ़ैसला किया गया। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाक़ी सबके लिए कर्फ्यू की पाबंदी होगी। उन्होंने कहा कि मेट्रो और बस में 50 फ़ीसदी क्षमता से चलने के फ़ैसले के बाद देखने में आया कि बस स्टॉप और मेट्रो स्टेशन के सुपर स्प्रेडर बनने की आशंका है इसलिए अब पूरी क्षमता से बस और मेट्रो को चलाने के निर्णय लिया गया है। बस और मेट्रो में सभी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले अब घर से काम करेंगे जबकि प्राइवेट दफ्तरों को 50 फ़ीसदी क्षमता से खोलने का फैसला लिया गया है। ऐसे में दिल्ली की हालत समझने लायक है। 

अन्य खबरे