Breaking News

गर्मी से मुंबई को फिलहाल कोई राहत नहीं

16 May, 2018 4693

संवाददाता/in24 न्यूज़

चिलचिलाती गर्मी से मुंबई को फिलहाल कोई राहत मिलती नज़र नहीं आ रही। क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार मौसम का रुख इसी तरह बना रह सकता है, जिससे मुंबई शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद है। मंगलवार को मुंबई का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि उपनगर में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आने वाले 24 घंटों में यह स्थिति बने रहने की संभावना है  इस दौरान बुधवार को आसमान में थोड़े बादल द‍िखे। मौसम विभाग के पश्चिम भारत उपनिदेशक के.एस. होसालिकर ने कहा कि राज्य के आंतरिक हिस्सों में कहीं तेज हवा या बारिश हो सकती है। ऐसा होना इस मौसम में सामान्य है। हालांकि इसका मुंबई के तापमान में कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। 

वर्तमान स्थिति को देख कर लगता है  कि आने वाले दिनों में समुद्र की तरफ से चलने वाली हवाओं की रफ्तार बढ़ सकती है। यदि ऐसा होता है, तो थोड़ी और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, गर्मी से बचने के लिए अधिक से अधिक तरल पदार्थ लेते रहें, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए जरूरी है कि नियमित रूप से पानी पीते रहें। किसी भी तरह की शारीरिक समस्या होने पर समय रहते डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।  

 
 

अन्य खबरे