Breaking News

चाइनीज मांझा बेचने वालों पर पुलिस कर रही है कार्रवाई

14 Jan, 2022 738
संवाददाता/ in24 न्यूज़
 
 
 

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर पतंग उड़ाने की बेहद पुरानी परंपरा है, इसलिए कई दुकानदार बाजारों में पतंग और मांझा बेचते हुए दिख जाएंगे। लेकिन चिंताजनक बात यह है कि कुछ दुकानदार अपनी छोटे से फायदे के लिए नायलॉन या फिर चाइनीज मांझा (chinese manjha) बेचते हैं. इसे देखते हुए बाजारों में खुद पुलिस पहुँच रही है यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं दुकानदार नायलॉन या फिर चाइनीज मांझा तो नहीं बेच रहे हैं.

 
महाराष्ट्र (maharashtra) के अहमदनगर जिले के अंतर्गत आने वाले कोपरगांव तहसील में प्रशासन द्वारा सख्त रवैया अपनाया गया है. पुलिस बाजारों में गश्त कर रही है और दुकानदारों से बात करके उन्हें चाइनीज या फिर नायलॉन का मांझा नहीं बेचने का निर्देश दे रही है.
 
आपको बता दें कि भारत में चाइनीज या फिर नायलॉन का मांझा पूरी तरह से प्रतिबंधित है, क्योंकि इसे बनाने में कांच के बुरादों का उपयोग किया जाता है, जिसकी वजह से यह काफी तेज धार वाला हो जाता है. इसमें फंस कर कई पक्षी घायल हो जाते हैं, जिसमे उनकी मौत भी हो जाती है. यही नहीं, कई बार तो बाइक सवारों के गले में इस मांझे के फंसने की वजह से उनके दुर्घटनाग्रस्त या मौत भी होने की खबर सामने आ चुकी है. इसके बढ़ते दुष्प्रभाव की वजह से सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है.
 
बावजूद इसके अहमदनगर (ahmadnagar) प्रशासन को खबर मिली थी कि कई दुकनदार चोरी छिपे चाइनीज मांझा बेच रहे हैं. जिसके बाद कोपरगांव शहर पुलिस थाने की ओर से अभियान चला कर चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया.

अन्य खबरे