Breaking News

मुंबई के ससून डॉक के निकट कबाड़ के गोदाम में भीषण आग

09 Feb, 2020 3310

संवाददाता/in24 न्यूज़। 

आर्थिक राजधानी मुंबई के कोलाबा में स्थित ससून डॉक के निकट एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई.आग इतनी भीषण थी कि उसकी ऊँची ऊँची लपटें देख इलाके में हड़कंप मच गया.ये घटना शनिवार देर रात तकरीबन 1:45 बजे के आसपास की है.आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने पूरी गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।आग की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की 8 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की 1:45 बजे के आसपास लगी ये आग रविवार तड़के 4:00 बजे जाकर शांत हुई आग बुझाने के बाद मौके पर कूलिंग की प्रक्रिया शुरू हुई.आग किन कारणों के चलते लगी इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है फिलहाल कोलाबा पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है

अन्य खबरे