Breaking News

आठ अक्टूबर को मुंबई पहुंचेंगे पीएम मोदी, नवी मुंबई एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

07 Oct, 2025 163

8 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई दौरे पर आएंगे इस दौरान वह नवी मुंबई के नए एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। पीएम मोदी के दौरे के तहत नवी मुंबई पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ये भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट है। इसका निर्माण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर हुआ है। 

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में अडाणी ग्रुप की कंपनी अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड की 74 फीसदी हिस्सेदारी होगी और बाकी की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी सीडको के पास होगी। नवी मुंबई एयरपोर्ट का कुल क्षेत्रफल 1160 हेक्टेयर है। ये हर साल 9 करोड़ यात्री और 3.25 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो को मैनेज करेगा। एयरपोर्ट के सभी टर्मिनल ऑटोमैटिक पीपल मूवर के जरिए आपस में जुड़े होंगे। इस एयरपोर्ट को वॉटर टैक्सी से सीधे कनेक्टिविटी दी गई है और ये इस तरह का देश का पहला एयरपोर्ट होगा। एयरपोर्ट के पास 47 एमडब्ल्यू सोलर पावर प्लांट और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल स्टोरेज की क्षमता होगी। 

सूत्रों के मुताबिक उद्घाटन के बाद अक्टूबर महीने के आखिरी दिनों में टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके अलावा इंडिगो ने नवी मुंबई से उड़ानों के संचालन का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि दिसंबर महीने से यहां यात्रियों के लिए विमान सेवाएं उपलब्ध हो जाएगी। इस नए एयरपोर्ट पर यात्रियों को एक खास सुविधा मिलेगी। 

अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए यात्री अपनी पहली उड़ान के एयरपोर्ट पर ही इमिग्रेशन क्लियर कर पाएंगे। अहमदाबाद, सूरत और हैदराबाद जैसे शहरों से मुंबई आने वाले यात्री एयरपोर्ट पर ही इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इसके बाद वे अपनी अगली कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ पाएंगे। ये यात्रा को बहुत आसान और सुविधाजनक बना देगा। 
ये सुविधा दुबई, दोहा, अबू धाबी या सिंगापुर चांगी जैसे बड़े इंटरनेशनल हब जैसी होगी। अधिकारियों ने बताया कि इसमें एक बड़ा अंतर 'आत्मनिर्भरता' का होगा। इसका मतलब है कि ज्यादातर यात्री भारतीय एयरलाइंस से यात्रा करेंगे। वे विदेशी एयरलाइंस के लिए सिर्फ यात्री नहीं होंगे, बल्कि भारतीय एयरलाइंस को बढ़ावा मिलेगा। 

अन्य खबरे