अंबरनाथ रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, दिव्यांग व्यक्ति की बची जान
संवाददाता/in24 न्यूज़।
मुंबई और आसपास के जिलों में रेल हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं हालही में ठाणे जिले के मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा होने से 5 से अधिक यात्री की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए था तजा मामला ठाणे जिले में मध्य रेलवे के अंबरनाथ रेलवे स्टेशन का है जहां प्लेटफॉर्म की उचाई का अंदाजा न लग पाने के कारण एक दिव्यांग व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर गिर पड़ा। यह घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गनीमत इस बात की है कि मौके पर मौजूद एमएसएफ के जवान की सतर्कता से उस व्यक्ति की जान बच गई।
दरअसल शाम करीब 7 बजे बीएमसी कर्मचारी और दृष्टिहीन सिद्धनाथ माने अंबरनाथ स्टेशन पर कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन के आने की घोषणा हुई, वे आगे बढ़े ताकि ट्रेन में सवार हो सकें। इसी दौरान कर्जत की ओर जाने वाली एक लोकल सामने से आ रही थी, लेकिन प्लेटफॉर्म का अंदाजा न लग पाने की वजह से माने सीधे पटरियों पर गिर पड़े। ड्यूटी पर तैनात एमएसएफ जवान अमोल देवरे ने बिना अपनी जान की परवाह किए प्लेटफॉर्म से कूदकर उन्हें बचा लिया। कुछ यात्रियों ने भी मदद के लिए दौड़ लगाई। यह साहसिक घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई और अब इस बहादुर जवान की हर जगह सराहना हो रही है।