Breaking News

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना

29 Jun, 2024 447

भगवान शिव के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक अमरनाथ धाम की यात्रा आज (29 जून) से शुरू हो गई है. इस यात्रा के लिए लाखों भक्त पूरे साल इंतजार करते हैं. आषाढ़ पूर्णिमा से शुरू होने वाले बाबा बर्फानी के दर्शन श्रावण पूर्णिमा तक चलते हैं.  52 दिवसीय यात्रा 19 अगस्त को खत्म होगी. इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए 3.50 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।  

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार सुबह जम्मू के आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। उपराज्यपाल ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षित यात्रा की कामना की. उन्होंने कहा कि बाबा अमरनाथ जी का आशीर्वाद सभी के जीवन में शांति, खुशी और समृद्धि लाए. इसके साथ ही अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था शनिवार सुबह जम्मू के बालटाल और पहलगाम बेस कैंप शिविर के लिए रवाना हुआ है. जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से से पहलगाम बेस कैंप के लिए निकल चुके हैं.

 तीर्थयात्री ‘बम बम भोले’ का नारा लगाते और अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे का हिस्सा बनने के लिए उत्साह में नाचते दिखे. सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के सभी बेस कैंपों की 24 घंटे सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जाएगी.  जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ विनोद कुमार के मुताबिक यात्रा के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. भगवती नगर इलाके में बेस कैंप शिविर के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.

अन्य खबरे