Breaking News

चुनाव से पहले शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण

16 Sep, 2018 1497
संवाददाता/in24 न्यूज़। अयोध्या के राम मंदिर निर्माण का मुद्दा हर बार चुनावों के पहले एक अहम मुद्दा बन जाता है. इस बार भी राम मंदिर निर्माण का मुद्दा जोरों पर हैं. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और राम जन्म भूमि के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राम विलास वेदांती ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के पहले ही राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने ये भी दावा किया कि अयोध्या विवाद में आपसी समझौते का रास्ता निकाल लिया गया है. वेदांती ने किया है कि इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के सहयोग से दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई है. इस समझौते के तहत अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा तो वहीं लखनऊ में एक मस्जिद का निर्माण होगा जो कि दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद होगी. इसी के साथ इस मामले में रामविलास ने एक और बयान भी दिया. उन्होंने कहा कि मस्जिद का नाम किसी लुटेरे और भगोड़े शासक के नाम पर नहीं रखा जाएगा.

अन्य खबरे