Breaking News

महिलाओं को खुद की शक्ति को पहचानना चाहिए : वर्षा राणे

09 Mar, 2022 652
संवाददाता/ in24 न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (international woman day) के मौके पर महिलाओं से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम मुंबई, ठाणे और आसपास के इलाको में आयोजित किये गए. मुंबई के बोरीवली में भी वुमेंस अचीवर्स अवार्ड 2022 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अथर्व फाउंडेशन की तरफ से किया गया. बोरिवली (boriwali) पश्चिम स्थित प्रबोधनकार ठाकरे नाट्य मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में बीजेपी के क्षेत्रीय सांसद गोपाल शेट्टी, मराठी और हिंदी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री अमृता खानविलकर, अभिनेत्री महक चहल, अभिनेत्री निहारिका रायजादा, समाइरा संधु, स्नेहा गुप्ता और जसलीन कौर जैसी जानी मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इसके अलावा इस कार्यक्रम में कला, संस्कृति, सिनेमा, सामाजिक कल्याण, पर्यावरण, पर्यटन, शिक्षा, महिला उत्थान और सशक्तिकरण, भारतीय सशस्त्र सेना, पत्रकारिता,साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कुल 14 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चों ने जहां एक तरफ कई कार्यक्रम पेश कर लोगों का मनोरंजन किया तो वहीं इतिहास में महिलाओं के योगदान को भी दर्शाया गया.
इस मौके पर अथर्व फाउंडेशन की वाइस चेयरमैन वर्षा राणे ने कहा कि, अथर्व फाउंडेशन विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धि का जश्न मनाता है और दूसरों को अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है। महिलाओं के बारे में उन्होंने कहा कि, महिलाओं को खुद को जानना चाहिए, उन्हें अपनी शक्ति को पहचानना चाहिए।

अन्य खबरे