Breaking News

महिला के पेट से निकला 18 किलो का ट्यूमर

10 Feb, 2020 1024
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
उस महिला की तकलीफ इसी बात से समझी जा सकती है कि उसके पेट से लगभग 18 किलो का ट्यूमर ऑपरेशन के बाद निकला है. गौरतलब है कि दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने एक 59 वर्षीय महिला के गर्भाशय से 17.9 किलोग्राम का एक फुटबॉल के आकार का कैंसर का ट्यूमर निकाला है. यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा करनेवाली टीम में शामिल एक डॉक्टर ने कहा कि सर्जरी आराम से हुई. ट्यूमर किसी अन्य अंग को प्रभावित नहीं कर रहा था. बतौर डॉक्टर, ट्यूमर इतना बड़ा इसलिए हो गया क्योंकि महिला को सही समय पर उचित सलाह नहीं मिली. डॉक्टर्स की मानें, तो ट्यूमर भविष्य में कैंसर का रूप ले सकता था, कैंसर जांच के लिए नमूने को प्रयोगशाला भेजा गया है. (इस खबर की तस्वीर सांकेतिक है).

अन्य खबरे