कोरोना के 810 नए मामले महाराष्ट्र में आए सामने
30 Aug, 2022
920
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना का संक्रमण जारी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 810 नए मामले सामने आए हैं। आज स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों के साथ ही राज्य में कोरोना से संक्रमितों की कुल संख्या 80,97,294 तक पहुंच गई है। इसके अलावा इस अवधि में 1012 मरीजों के इस महामारी से ठीक होने के साथ ही कोरोना मुक्त होने वालों की कुल संख्या 79,37,588 हो गई है। महाराष्ट्र में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से अभी तक 1,48,229 मरीजों की जान जा चुकी है। वर्तमान में रिकवरी दर 98.02 फीसदी और मृत्यु दर 1.83 फीसदी है। बता दें कि महाराष्ट्र में इस समय 11,679 सक्रिय मामलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। साथ ही कोरोना का खतरा बरकरार है।