Breaking News

वर्धा में ब्लास्ट, अबतक 6 की मौत

20 Nov, 2018 1543

संवाददाता/in24 न्यूज़। 

महाराष्ट्र के वर्धा में ब्लास्ट के बाद अबतक 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. गौरतलब है कि वर्धा में भारतीय सेना के एक डिपो में बड़ा धमाका होने से 6 लोगों की मौत हो गई. इस धमाके में 18 अन्य लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर है. जानकारी के अनुसार सेना के डिपो में ये धमाका बेकार विस्फोटकों को हटाने के दौरान हुआ. इस भयंकर धमाके से आस पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है. इस धमाके के बारे में पुलिस ने बताया कि बेकार पड़े विस्फोटक को निष्क्रिय करते समय यह हादसा हुआ.

सूत्रों के मुताबिक़ सेना के इस डिपो में आमतौर पर बेकार विस्फोटकों को बेकार होने पर उन्हें डिफ्यूज़ कर दिया जाता है. ये धमाका आज इसी क्रिया के दौरान हुआ. गौरतलब यही है ये पहली बार नहीं है जब ऐसा धमाका हुआ हो इसके पहले भी वर्धा के पुलंगाव में बने आर्मी डिपो में ऐसा ही हादसा 2016 में भी हुआ था. उस समाय भी हुए धमाके में 2 अधिकारियों समेत 15 जवानों की मौत हो गई थी. इसके अलावा 19 लोग घायल हुए थे.   

अन्य खबरे