Breaking News

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एकता मंच ने बढ़ाया मदद का हाथ

14 Aug, 2026 36

संवाददाता/in24न्यूज़। 

असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुंबई में एकता मंच ने बड़ा राहत अभियान शुरू किया है। बाढ़ की वजह से मुश्किलों का सामना कर रहे करीब 1500 परिवारों तक जरूरी राहत सामग्री पहुंचाने की तैयारी संस्था द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। असम बाढ़ पीड़ितों के राहत अभियान के तहत एकता मंच द्वारा विशेष राहत किट तैयार की जा रही हैं। जिसमे करीब 15 से 18 आवश्यक सामान शामिल हैं, जैसे किचन के बर्तन, कपड़े, खाने पीने  के समान है ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों को जरूरत के समय जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। फिलहाल एकता मंच के अध्यक्ष प्राचार्य अजय कौल के मार्गदर्शन में राहत सामग्री को व्यवस्थित करने और उसकी पैकिंग का काम लगातार जारी है। इस काम को करने में एकता मंच से जुड़े लोग और स्वयंसेवक मिलकर जुटे हुए हैं।राहत सामग्री को व्यवस्थित तरीके से पैक किया जा रहा है, जिससे इसे असम पहुंचाने और प्रभावित परिवारों के बीच वितरित करने में आसानी हो। अभियान को लेकर एकता की टीम में उत्साह भी देखने को मिल रहा है। सभी का प्रयास है कि राहत सामग्री जल्द से जल्द जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई जा सके।

    एकता मंच की ओर से तैयार की जा रही राहत सामग्री 18 अगस्त को मुंबई के एलटीटी स्टेशन से असम के लिए ट्रेन से रवाना की जाएगी। इसके बाद बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत किट पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस पहल के जरिए एकता मंच ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि प्राकृतिक आपदा के समय जरूरतमंद परिवार अकेले नहीं हैं। समाज के सहयोग और सामूहिक प्रयास से मुश्किल की इस घड़ी में प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाई जा सकती है। वहीं इस राहत अभियान को लेकर एकता मंच के अध्यक्ष अजय कौल ने कहा कि उनका यही प्रयास हमेशा रहता है जरूरतमंदों की मदद के लिए सभी को एक साथ आना चाहिए। बाढ़ प्रभावित असम के लोगों तक इस बार एकता मंच द्वारा करीब 21 लाख रुपए की राहत सामग्री पहुंचाने का प्रयास किया गया है और  असम के बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए शुरू किया गया यह राहत अभियान मानवीय भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल है।

अन्य खबरे