Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

अब जीमेल को एक्स मेल से टक्कर देंगे एलन मस्क

24 Feb, 2024 1017

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
गूगल को धमकी देते हुए टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि उनका एक्स (पूर्व में ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर जल्द ही जीमेल (Gmail) सेवा का विकल्प देगा। ईमेल सेवा की योजना बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सेवा जल्द ही आ रही है। एक्स की इंजीनियरिंग और सुरक्षा टीम के सदस्य नैट मैकग्राडी ने पूछा था कि एक्समेल (Xmail) कब लॉन्च किया जाएगा! तब मस्क ने जवाब दिया कि आ रहा है। बता दें कि इससे टेक उद्योग में भूचाल आ गया, क्योंकि एक हेरफेर की गई तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद अफवाह फैल गई थी कि गूगल जीमेल को बंद कर रहा है। एक फॉलोवर ने कहा कि जीमेल पर से भरोसा उठ गया है। जल्द से जल्द एक्समेल पर स्विच करने का समय आ गया है। एक अन्य ने टिप्पणी की कि मैं अपने जीमेल का उपयोग वैसे ही करूंगा जैसे मैं अब अपने हॉटमेल का उपयोग जंक के लिए करता हूं। इससे पहले एक्स पर कथित तौर पर गूगल द्वारा जारी एक ईमेल की तस्वीर वायरल हो गई थी जिसमें लिखा था कि अगस्त 2024 में जीमेल का सूर्यास्त होगा। कंपनी इस वर्ष मूल एचटीएमएल को बंद कर रही है और यूजरों को सेवा के मानक (Standard) दृश्य पर स्विच किया जाएगा। बता दें कि मस्क के इस फैसले के बाद जीमेल पर कितना असर पडेगा, इसके लिए इंतज़ार करना होगा!

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.