Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स

05 Jan, 2024 662

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी अब एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी 97.6 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर हैं, जबकि अंबानी 13वें स्थान पर आ गए हैं। अनकी कुल संपत्ति 97 अरब डॉलर है। बता दें साल 2024 की शुरुआत अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए धमाकेदार रही। पिछले चार दिन की कमाई में अडानी ने दुनिया के सभी अमीरों को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस साल अबतक अडानी की संपत्ति 13.3 अरब डॉलर बढ़ी है। इसमें से 7.67 अरब डॉलर तो गुरुवार को ही बढ़ गई। अडानी-हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी उछाल है और अडानी की संपत्ति में इससे इजाफा हो रहा है।अडानी अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दो पायदान ऊपर चढ़कर 12वें पर पहुंच गए हैं। जबकि, मुकेश अंबानी 13वें पायदान पर हैं। अडानी इस साल अब तक के टॉप गेनर हैं। इससे पहले साल 2023 के वह टॉप लूजर रहे। पिछले साल के टॉप गेनर एलन मस्क इस साल की अब तक की कमाई में टॉप लूजर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इस साल अब तक एलन मस्क ने करीब 9 अरब डॉलर गंवाए हैं। बर्नार्ड की संपत्ति में ही 10.8 अरब डॉलर घटकर 168 अरब डॉलर रह गई है। ये इस साल के टॉप लूजर हैं। बता दें कि साल 2023 में जिन अरबपतियों पर डॉलर की बारिश हुई थी, इस बार उनके लिए 2024 की शुरुआत खराब रही। दुनिया के टॉप-10 अमीरों में केवल वॉरेन बफेट की ही संपत्ति में इस साल इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में टॉप-10 में से 9 अरबपतियों की संपत्ति अभी लाल निशान में है। इनमें सबसे अधिक नुकसान वाले टॉप 3 हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट, एलन मस्क और जेफ बेजोस की कुल संपत्ति में 28 अरब डॉलर गंवा चुके हैं। बता दें कि अडानी ने मुकेश अंबानी को अपने पीछे छोड़ दिया है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.