Breaking News

पेंग्विन को देखने के लिए उत्साहित हुए मुंबईकर

19 Mar, 2017 2005

ब्यूरो रिपोर्ट / in 24 न्यूज़ मुंबई

एक लंबे इंतज़ार के बाद प्रत्येक्ष रूप से हम्बोल्ट पेंग्विन कक्ष का लोकार्पण शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने किया । इस उद्धघाटन के बाद शनिवार से मुंबईकरों के लिए पेंग्विन कक्ष खोला गया पहले हि दिन में रानी बाग़ में 10 हज़ार से अधिक लोग पेंग्विन देखने आये ।

31 मार्च तक मुंबईकर पेंग्विन को मुफ्त में देख पाएंगे कल पहले ही दिन में सुबह से ही रानी बाग़ में ज़बरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी थी । और ऐसा अनुमान है कि आगे ये संख्या और भी बढ़ेगी। मुंबई के कोने कोने से लोग बच्चों सहित पेंग्विन को देखने के लिए आ रहे है ।

पेसिफिक समुद्री किनारों पर ये पंक्षी पेंग्विन पाया जाता है इनकी ऊँचाई 65 से 70 सेंटीमीटर है इनका वजन चार से छः किलो होता है इनका आयु लगभग 25 से 30 वर्ष तक होती है ।

अन्य खबरे