Breaking News

पेट्रोलियम की कीमत फ़िर लगाएगी आग

06 Feb, 2019 1324

संवाददाता/in24 न्यूज़।

आम आदमी को रोज़ाना अपने वाहन के लिए पेट्रोलियम पदार्थों की आवश्यकता पड़ती है. उन लोगों को थोड़ी परेशान करनेवाली खबर आ रही है कि छह दिनों से हो रही पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती पर आज यानी बुधवार को ब्रेक लग गया है. आज देश के मुख्य महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं है. आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के मुख्य शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम कल यानी मंगलवार वाले ही लागू होंगे.

गौरतलब है कि अभी तक तेल के दामों में हो रही कटौती का मुख्य कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के दाम कम होने को बताया जा रहा था. साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती भी इसका एक कारण थी. जानकारों की मानें तो आज देश में तेल के दामों में स्थिरता अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के दाम बढ़ने से हुई है. अंतर्राष्ट्रीय बाजरा में कच्चे तेल के दामों को लेकर चल रही ये उथल-पुथल तेल के दाम में संकट पैदा कर सकती है. यानी पेट्रोल की कीमतों से फ़िलहाल राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती.

अन्य खबरे