प्याज और पेट्रोल के बाद अब दूध हुआ महंगा
15 Dec, 2019
535
संवाददाता/in24 न्यूज़।
आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है. मदर डेयरीऔर अमूल का दूध महंगा हो गया है. मदर डेयरी ने अपने विभिन्न किस्म के दूध में 3 रुपये प्रति लीटर तक और अमूल ने अपने दूध के दाम 2 रुपये लीटर तक बढ़ा दी है. नई दरें आज से लागू हो गई हैं.मदर डेयरी ने टोकन और थैली वाले दूध की कीमतें 2 से 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाई है. वहीं, अमूल ब्रांड नाम से डेयरी उत्पाद बेचने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ ने कहा,उसने गुजरात के अहमदाबाद व सौराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई एवं महाराष्ट्र में दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है.जीसीएमएमएफ देशभर में प्रतिदिन 1.4 करोड़ लीटर दूध की आपूर्ति करता है, जिसमें से 33 लाख लीटर की आपूर्ति दिल्ली-एनसीआर में की जाती है. मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में 30 लाख लीटर से ज्यादा दूध की आपूर्ति करती है. दोनों कंपनियों ने कीमतों में वृद्धि के लिए कच्चे दूध की खरीद की ऊंची लागत को जिम्मेदार ठहराया है और कहा कि उन्हें दूध की बिक्री से होने वाली आय का करीब 80 प्रतिशत सिर्फ खरीदने में ही खर्च करना पड़ रहा है.मदर डेयरी का टोकन दूध अब 2 रुपये महंगा होकर 42 रुपये प्रति लीटर होगा. फुल क्रीम दूध की एक लीटर वाली थैली अब 55 रुपये में और आधा लीटर थैली 28 रुपये में मिलेगी. टोन्ड दूध अब 45 रुपये लीटर में और डबल टोन्ड दूध 36 रुपये के बजाय 39 रुपये लीटर में मिलेगा. इसी तरह गाय का दूध भी 3 रुपये महंगा होकर 47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.अमूल दूध के नए भावराष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर में अमूल गोल्ड और अमूल ताजा 2-2 रुपये महंगा होकर क्रमश: 55 रुपये और 44 रुपये लीटर में मिलेगा. अमूल का गाय दूध का दाम भी 42 रुपये की जगह 44 रुपये प्रति लीटर होगा.