माल्याजी चोर नहीं : गडकरी
14 Dec, 2018
1427
संवाददाता/in24 न्यूज़.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भगोड़े माल्या के बारे में आदरसूचक शब्द "जी" लगाकर कहा है कि माल्याजी को चोर कहना अनुचित है। उन्होंने कहा कि संकट से जूझ रहे उद्योगपति का चार दशक तक ठीक समय पर कर्ज चुकाने का रिकार्ड रहा है। हालांकि गडकरी ने स्पष्ट किया कि उनका माल्या के साथ किसी तरह का कारोबारी लेनदेन नहीं है। हाल ही में ब्रिटेन की एक अदालत ने माल्या को भारत को सौंपने का निर्देश दिया है। माल्या पर कथित रूप से 9,000 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी तथा मनी लांड्रिंग का आरोप है।