Breaking News

गलती से कमल का बटन दब गया तो युवक ने काट ली उंगली

19 Apr, 2019 1403

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

अगर गलती से आपका वोट किसी दूसरे प्रत्याशी को मिल जाये तो आप क्या करेंगे! जाहिर है अफ़सोस करेंगे. मगर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स ने लोकसभा चुनाव में सभी आम जनता अपनी अपनी पसंदीदा पार्टी को मतदान देकर जीत की कामना कर रहे हैं. इस बीच एक ऐसी चौकाने वाली खबर सामने आई है, जो बेहद चौंकानेवाली है. एक युवक द्वारा जल्दबाजी में गलती से बहुजन समाजवादी पार्टी की जगह भाजपा का बटन दब गया. जिसके बाद अपनी इस गलती की वजह से बसपा समर्थक ने अपनी तर्जनी अंगुली काट ली. इस घटना के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया.खबरों के मुताबिक, शिकारपुर तहसील के ब्दुल्लापुर हुलासन गांव के निवासी पवन कुमार (24) ने पहली बार वोट डाला. पवन बसपा का समर्थक है और वह बसपा को ही वोट डालना चाहता था. अपना पहला वोट जब वह गुरुवार को गांव में स्थित मतदान केन्द्र में डालने गया, तो अपनी ही जल्दबाजी के कारण उसने अपने पसंदीदा प्रत्याशी के निशान हाथी के चिन्ह की जगह कमल का बटन दबा दिया. अपनी इस गलती से आहत होकर पवन ने अपनी अंगुली काट ली.

अन्य खबरे