Breaking News

रेपो रेट में आरबीआई ने फिर किया इजाफा

08 Jun, 2022 558

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आम आदमी को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने फिर झटका दिया है।  आरबीआई ने रेपो रेट में फिर से बढ़ोतरी कर दी है। इस बार 50 आधार अंकों (.50 फीसदी) की वृद्धि की गई है। रेपो रेट बढ़कर 4.90 फीसदी हो गई है। बुधवार को खत्म हुई अपनी बाय-मंथली बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेंट्रल बैंक ने इस बारे में जानकारी दी। रेपो रेट के बढ़ने से तमाम तरह के लोन अब महंगी दरों पर मिलेंगे और आम आदमी पर ईएमआई का बोझ पहले के मुकाबले ज्यादा पड़ेगा। आरबीआई के इस फैसले का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। सुबह की ओपनिंग गैप-अप होने के बाद तुरंत बाजार गिर गया। इसके बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में वृद्धि के बारे में घोषणा की तो बाजार में फिर से गिरावट देखी गई। बता दें कि पिछले महीने, 4 मई 2022 को, आरबीआई ने पॉलिसी रेपो रेट को 40 आधार अंक बढ़ाकर 4.40% करके सबको चौंका दिया था, जबकि स्थायी जमा सुविधा दर को 4.15 फीसदी और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट और बैंक रेट को 4.65 फीसदी पर एडजस्ट किया था। ऐसे में आम आदमी पर और बोझ पड़ेगा।

अन्य खबरे