Breaking News

सस्ते हुए सोने चांदी

06 Jun, 2023 771

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सोने-चांदी (gold and silver) की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 707 रुपए गिरकर 59,601 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 54, 595 रुपए हो गई है। आईबीजेए की वेबसाइट के मुताबिक आज चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ये 935 रुपए सस्ती होकर 71,423 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 72, 358 रुपए पर थी। इस साल अब तक सोने में शानदार तेजी देखने को मिली है। इस साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी 2023 को ये 54, 867 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो अब 59,601 रुपए पर है। यानी इसके दाम में 4,734 रुपए की तेजी आई है। बहरहाल सोने चांदी के शौकीन इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। 

अन्य खबरे