Breaking News

अब कुत्ते करेंगे राजपथ की रखवाली

20 Jan, 2021 985

संवाददाता/in24 न्यूज़.
किसान आंदोलन के बीच और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के के-9 स्क्वाड को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के साथ बल का के-9 दस्ता इंडिया गेट और राजपथ के साथ समस्त सम्बंधित क्षेत्रों की कड़ी निगरानी कर रहा है। पिछले कई वर्षों से आईटीबीपी के ये विशेष रूप से प्रशिक्षित श्वान दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कई बड़े आयोजनों में एंटी सबाटोज के लिए प्रयुक्त किये जाते रहे हैं। आईटीबीपी दिल्ली पुलिस को कई मौकों पर अपने के-9 डॉग्स की सेवा उपलब्ध करवाती रही है। यह सभी बलों में सबसे ज्यादा के-9 श्वान सेवा प्रदान करने वाला बल है। पूर्व में भी कई विशेष मौकों जैसे विदेशी राजनयिकों और राष्ट्राध्यक्षों की दिल्ली यात्रा के समय इन श्वानों को सुरक्षा कर्तव्यों में नियुक्त किया गया है। बता दें कि राजपथ सुरक्षा के लिए सरकार बेहद गंभीर है.  

अन्य खबरे