असम की बाढ़ में अब तक 82 लोगों की मौत
संवाददाता/in24 न्यूज़.
बाढ़ ने असम में कहर बरपा रखा है, जिसका सिलसिला अभी भी जारी है. असम की बाढ़ में अब तक 82 लोगों की जान जा चुकी है और 47 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. बाढ़ से राज्य के 35 में से 33 जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, सोमवार 20 जून को बाढ़ की चपेट में आने से 11 और लोगों की मौत हो गई हैं. इसी के साथ बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 82 हो गया. प्रभावित इलाकों में लगातार राहत बचाव कार्य होने के बावजूद भी 47 लाख से ज्यादा लोग इस आपदा के चलते बेघर हो गए हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. गृहमंत्री शाह ने केंद्रीय टीम के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे की बात भी कही है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में बाढ़ से हालात चिंताजनक बने हुए हैं. जिससे सूबे की बड़ी नदियां उफान पर है. इससे 47 लाख लोगों के जान-माल पर आफत आ पड़ी है. सोमवार को बाढ़ की वजह से 11 और लोग मारे गए हैं. इसके साथ ही बाढ़ से मरने वालों की संख्या 82 हो गई है. एएसडीएमए के एक अधिकारी का कहना है कि इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के ताजा हालातों पर सूबे के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से जानकारी ली है. बता दें कि बीते एक सप्ताह से देश का यह उत्तर- पूर्वी राज्य बाढ़ की भयंकर विभीषिका से जूझ रहा है. इस राज्य के 36 जिलों में से 32 जिलों के लोग इस बाढ़ से प्रभावित हैं. जानकारी के मुताबिक बाढ़ में फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश में दरांग में तीन और नागांव में दो पुलिसकर्मी बाढ़ में बह गए. इसके साथ ही कछार, डिब्रूगढ़, हैलाकांडी, होजई, कामरूप और लखीमपुर में एक-एक मौत दर्ज की गई.उदलगुरी और कामरूप में दो-दो और कछार, दरांग और लखीमपुर में एक-एक के साथ सात लोगों के लापता होने की खबर है. कुल मिलाकर असम की स्थिति भयावह बनी हुई है.