Breaking News

ओम बिरला ने हटाए अडानी मामले पर राहुल गांधी के भाषण के कुछ अंश

09 Feb, 2023 803

संवाददाता/in24 न्यूज़.
उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) मामले पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का भाषण संसद के बजट सत्र में काफी चर्चा का विषय रहा, लेकिन लोकसंभा स्पीकर (Lok Sabha Speaker) ओम बिड़ला (Om Birla) को लगता है कि भाषण के कुछ हिस्से सदन की मर्यादा के अनुकूल नहीं हैं। लिहाजा राहुल के भाषण का कुछ हिस्सा संसद के रिकार्ड से हटा दिया गया है। तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के भाषणों का कुछ हिस्सा भी रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। उधर स्पीकर के फैसले पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ने ट्वीट कर कहा कि पीएम से जुड़े अडानी महा मेगा स्कैम पर राहुल गांधी की टिप्पणी को हटाने के साथ ही लोकसभा में लोकतंत्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ओम शांति। विपक्ष के कई अन्य दलों ने भी स्पीकर के इस फैसले की आलोचना की है। गौर हो कि मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गौतम अडानी और पीएम मोदी को लेकर कई बातें कही थीं। इसको लेकर सदन में हंगामा शुरू हो गया था। उनके भाषण पर सत्ता पक्ष की ओर से कई नेताओं ने जोरदार विरोध जताया और कांग्रेस नेता से माफी मांगने की मांग की। बता दें कि पीएम मोदी पहले ही विपक्ष को आत्ममंथन करने की बात कह चुके हैं।  

अन्य खबरे