केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से गुजरात में 60 से अधिक टैंकर जलकर खाक
25 Oct, 2023
598
संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक बड़ी खबर गुजरात के अरावली से सामने आई है। यहां एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 60 से अधिक टैंकर जलकर खाक हो गए। खबर के मुताबिक, अरावली जिले में स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग आज सुबह लगी है।

केमिकल फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण है कि इसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही है। बता दें कि फैक्ट्री में रखे केमिकल से भरे 60 से अधिक टैंकर जलकर खाक हो गए। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आग बुझाने के लिए दमकल की दस गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।