Breaking News

कोरोना से दूरदर्शन की चर्चित एंकर कनुप्रिया का निधन

01 May, 2021 859

संवाददाता/in24 न्यूज़.
विश्वव्यापी महामारी कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। लोकप्रिय टीवी एंकर रोहित सरदाना के निधन के बाद अब कोरोना से दूरदर्शन की चर्चित एंकर कनुप्रिया के निधन की खबर सामने आई है।कनुप्रिया का दुनिया को अलविदा कहना मीडिया जगत के लिए बहुत बड़ा झटका है। कनुप्रिया की करीबी नोना वालिया ने उनकी मौत की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा है कि कनुप्रिया अब हम सब के बीच नहीं रही हैं। कनुप्रिया ने भी दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर कहा था कि वह अस्पताल में भर्ती हैं तथा उन्हें सभी की दुआओँ की जरूरत है। कनुप्रिया का ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा था तथा उनका बुखार बढ़ रहा था और आज उनकी मौत की खबर ने मीडिया जगत को हिला दिया है। कनुप्रिया एंकर के साथ एक खूबसूरत अभिनेत्री भी थी। वहीं इससे एक दिन पहले जाने माने न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। उनकी मौत पर मीडिया जगत, राजनीतिक क्षेत्र तथा समाज के प्रबुद्ध लोगों ने शोक प्रकट किया था। बता दें कि पिछले 24 घंटों में कोरोना की रफ़्तार चार लाख के पार चली गई है।

अन्य खबरे