Breaking News

जिसे सांप ने काटा अस्पताल में उसका इलाज झाड़-फूंक से

01 Nov, 2019 1121

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज भले ही एक तरफ विकास की बात की जाती है और शान से उसका उदाहरण दिया जाता है, मगर सच यह भी है आज भी अंधविश्वास के सहारे आगे बढ़ने वाले लोगों की कमी नहीं है. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर्स की लापरवाही लगातार देखने को मिल रही है. ताजा मामला श्योपुर जिले में एक सरकारी अस्पताल से सामने आया है, जहां सांप के काटने के बाद पहुंचे एक व्यक्ति का इलाज करने की बजाय सांप का जहर उतारने के लिए झाड़-फूंक किया गया. मामला संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. इसको लेकर श्योपुर के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर का कहना है कि यह एक गलत प्रथा है. हम मामले की जांच करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे.    

अन्य खबरे