Breaking News

देश में 56 लाख के पार पहुंचा कोरोना का आंकड़ा

23 Sep, 2020 705

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना का कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. देश में बुधवार सुबह 9 बजे तक 24 घंटों में कोरोना वायरस के 83,347 ने मामले सामने आये हैं. देश में कुल कोरोना वायरस मामलों की संख्या 56 लाख के आंकड़े को पार कर 5,646,011 तक पहुंच गई. पिछले 24 घंटे में 1,085 लोगों की मौत हुई, जिसके साथ ही मौत का कुल आंकड़ा 90,020 हो गया है. देश में मृत्यु दर 1.60 प्रतिशत है. वर्तमान में देश में 9,68,377 सक्रिय मामले हैं और 45,87,614 को रिकवर किया जा चुका है. कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या सोमवार को 1.01 लाख से अधिक थी, जो अब तक का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा था. भारत में रिकवरी दर 80.86 प्रतिशत है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार 22 सितंबर तक कोविड-19 के 6,62,79,462 सैंपल टेस्ट किए गए. इनमें से 9,53,683 सैंपलों का टेस्ट कल किया गया था. दुनियाभर में कोरोना वायरस से 31,480,193 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 968,726 लोगों की मौत हुई है. अब तक 21,624,431 लोगों को रिकवर किया गया है. बिहार स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिहार में मंगलवार को 1,609 नए कोविड-19 के मामले और 1,232 रिकवरी रिपोर्ट की गई. राज्य में कुल मामले 1,71,465 हो गए, जिसमें 1,57,056 रिकवरी, 873 मौतें और 13535 सक्रिय मामले शामिल हैं. झारखंड में 1,207 नए कोविड मामले, 1,427 रिकवरी और 10 मौतें दर्ज की गई। कुल मामले 73,948 हो गए हैं, जिनमें 60,027 रिकवरी, 641 मौतें और 13,280 सक्रिय मामले शामिल हैं. गुजरात में 1,402 नए कोविड-19 के मामले, 1,321 डिस्चार्ज और 16 मौतें दर्ज की गई. मामलों की कुल संख्या अब 1,26,169 हो गई है, जिसमें 16,402 सक्रिय मामले हैं जबकि 1,06,412 लोगों को रिकवर किया गया है. मंगलवार को कर्नाटक में 6,974 नए कोविड-19 मामले, 9,073 डिस्चार्ज और 83 मौतें दर्ज की गई. राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 5,33,850 है जिसमें 93,153 सक्रिय मामले, 4,32,450 डिस्चार्ज और 8,228 मौतें शामिल हैं. इस अवधि में उत्तराखंड में आज 874 नए कोविड-19 के मामले और 1107 रिकवरी दर्ज की गई. राज्य में कुल मामले 42,651 हैं, जिनमें 11,831 सक्रिय मामले, 30,107 रिकवरी और 512 मौतें शामिल हैं. बता दें कि बावजूद इसके लोगों का संक्रमित होना अब भी जारी है.

अन्य खबरे