Breaking News

पांच दिन के लिए औरंगजेब की कब्रगाह बंद

19 May, 2022 907

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र में एएसआई के औरंगाबाद सर्कल के अधीक्षक मिलन कुमार चौले ने कहा कि मस्जिद कमेटी ने स्मारक पर ताला लगाने की कोशिश की, लेकिन हमने उसे खोल दिया. इसके बाद हमने अगले 5 दिन के लिए मकबरे को बंद करने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि हम स्थिति की समीक्षा करेंगे. फिर इसे खोलने या फिर अगले पांच दिन तक बंद रखने का फैसला करेंगे. बता दें कि AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने इस महीने की शुरुआत में मकबरे की यात्रा के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना के साथ-साथ राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने आलोचना की थी. बता दें कि इस पूरे मामले में लगातार सियासत जारी है. 

अन्य खबरे