Breaking News

पीएम ने किया कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन

26 Jul, 2021 689
संवाददाता/in24 न्यूज़।

आज देश कारगिल में शहीद हुए वीरों को नमन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे जांबाज सैनिकों की वीरता, शौर्य और बलिदान का प्रमाण है। मातृभूमि के अमर शहीदों को शत-शत नमन करते हुए पीएम मोदी समेत अन्य दिग्गजों ने कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कारगिपीएम मोदी ने अपने पिछले साल के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का एक अंश ट्वीट करते हुए कहा कि आज कारगिल दिवस के मौके पर हम उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी। उनकी बहादुरी हमें हर दिन प्रेरणा देती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके पर लिखा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करता हूं। इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि हमारे तिरंगे की गरिमा में अपनी जान देने वाले प्रत्येक सेनानी को दिल से श्रद्धांजलि। देश की सुरक्षा के लिए और आपके परिवारों के इस सर्वोच्च बलिदान को हम हमेशा याद करेंगे। इस वीरता के दिवस पर बता दें कि कारगिल की जंग में भारत को मिली सफलता को 22 साल हो गए हैं। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। साल 1999 में कारगिल युद्ध में देश के वीर-जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। कारगिल विजय दिवस के मौके पर देशवासी अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की रक्षा करने वाले वीर जवानों को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते है। कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान के करीब 3 हजार सैनिकों को मार गिराया था। यह युद्ध 18 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया था। उनके शौर्य ने हाथ पीले की जगह लाल रंग दिए लेकिन देश तक किसी भी दुश्मन का साया तक आने नहीं दिया। अपना सिर राज़ी ख़ुशी कटवा लिया लेकिन भारत मां का सिर झुकने नहीं दिया। ऐसे वीर शहीदों पर देश को सदैव गर्व रहेगा। 

अन्य खबरे