Breaking News

पीएम मोदी ने तीन मई तक बढ़ाया लॉकडाउन

14 Apr, 2020 857
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

देश को इंतज़ार था कि पीएम नरेंद्र मोदी लॉकडाउन पर क्या संबोधित करनेवाले हैं. आज सुबह दस बजे राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ा दी गई है. पीएम नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित करते हुए इस बात की जानकारी दी। 25 मार्च से 14 अप्रैल तक चलने वाला 21 दिन का लॉकडाउन अब 3 मई तक कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने 30 अप्रैल के बजाए 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला क्यों लिया, इसके पीछे की एक वजह है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि तीन दिन की छुट्टियों के कारण लोग अधिक संख्या में घर से बाहर निकलेंगे और सोशल डिस्टेनसिंग को लेकर दिक्कत आएगी। इस वजह से लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। बता दें कि इससे पहले रविवार को पीएम मोदी के साथ हुए बैठक में ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया था। पंजाब, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत कई राज्य सरकारों ने 30 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन को अपने राज्यों में एक्सटेंड कर दिया। देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी का यही सुझाव है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। कई राज्य तो पहले से ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं। सारे सुझावों को ध्यान में रखते हुए ये तय किया गया है कि भारत में लॉकडाउन को अब 3 मई तक और बढ़ाना पड़ेगा। यानि 3 मई तक हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा।प्रधानमंत्री मोदी ने सात बातों पर देशवासियों से साथ देने की अपील की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहली बात है कि घर के बुर्जुगों का विशेष ध्यान रखें। जिन्हें पुरानी बीमारी हो, उनकी हमें एक्सट्रा केयर करनी है। बुर्जुगों को कोरोना वायरस से बचाकर रखना है। दूसरी बात कि हमें लॉकडाउन और सोशल डिस्टैंसिंग की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पॉलन करना होगा। घर में बने फेसकवर या मॉस्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बात की चर्चा करते हुए आयुष मंत्रालय के उन सुझावों पर अमल करने की मांग की, जिसमें अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गर्म पानी, काढ़ा आदि पीने के नुस्खे बताए गए हैं। उन्होंने चौथी बात आरोग्य सेतु को लेकर की। कहा कि कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप जरूर डाउनलोड करें। दूसरों को भी यह ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जाए। प्रधानमंत्री मोदी ने पांचवीं बात को लेकर कहा कि जितना हो सके गरीब परिवार की देखरेख करें। उनके भोजन का प्रबंध करें। छठीं बात कि आप अपने व्यवसाय, उद्योग में अपने लोगों के साथ संवेदना करें। किसी को नौकरी से न निकालें। प्रधानमंत्री ने सातवीं और आखिरी बात को लेकर कोरोना योद्धाओं का सम्मान करने की अपील की। उन्होने कहा कि देश के कोरोना योद्धाओं, डॉक्टर, नर्स, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी, ऐसे सभी लोगों का हम सम्मान करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि तीन मई तक तक लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। जहां रहें वहां रहें सुरक्षित रहें। हम सभी राष्ट्र को जीवंत और जागृत बनाए रखेंगे।

अन्य खबरे