Breaking News

पीएम मोदी ने किया सुभाष चंद्र बोस को नमन, लाल किले में कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

23 Jan, 2024 589

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जीवन और साहस का सम्मान करते हुए उन्हें नमन किया है। उनकी जयंती को देशभर में पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाता है। पीएम मोदी आज शाम को लाल किले में पराक्रम दिवस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उन्होंने नेताजी के जीवन और साहस को याद करते हुए उनके बारे में दिए गए अपने भाषणों के कुछ वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पराक्रम दिवस पर भारत के लोगों को शुभकामनाएं। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हम उनके जीवन और साहस का सम्मान करते हैं। देश की आजादी के प्रति उनका अटूट समर्पण प्रेरणा देता रहता है। इस अवसर पर पीएम मोदी आज शाम साढ़े छह बजे लाल किले में पराक्रम दिवस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे जहाँ नेताजी और आजाद हिंद फौज की विरासत का स्मरण होगा। इस दौरान वह गणतंत्र दिवस की झांकी तथा सांस्कृतिक प्रदर्शनियों के साथ देश की समृद्ध विविधता दिखाने वाले भारत पर्व का भी उद्घाटन करेंगे। बता दें कि आज पूरा देश नेताजी को नमन कर रहा है।

अन्य खबरे