भारत और चीन के सैनिकों में भिड़ंत से अनेक सैनिक घायल
संवाददाता/in24 न्यूज़।
कोरोना संकट के बीच भारत और चीन के सैनिकों के बीच भिड़ंत हुई है. इस बिडंट की वजह से अनेक सैनिक घायल हुए हैं. उत्तरी सिक्किम के नाकु ला सेक्टर में चीन और भारत के सैनिकों के बीच झड़प हुई है. जिसके बाद दोनों देशों के सैनिक घायल हुए हैं। समुद्र तल से पांच हजार की ऊंचाई पर हुई इस भिड़ंत में दोनों ओर से करीब आधा दर्जन सैनिक घायल हुए हैं। हांलाकि आधिकारिक तौर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं की है। जो जानकारी सामने आ रही है कि चीनी सैनिकों की घुसपैठ के चलते ये टकराव हुआ है। भारतीय सैनिकों ने जब चीनी सैनिकों को आगे बढ़ने से रोका तो हाथापाई की स्थिति पैदा हो गयी और संघर्ष में दोनों देशों के लोगों को चोटे आई हैं। हांलाकि बाद में मामला सुलझा लेने की खबर मिल रही है। बतादें कि पिछले साल भी दोनों देशों के बीच झड़प बात सामने आई थी, लद्दाख में पेंगोंग झील के पास भारतीय और चीनी सैनिकों में पेट्रोलिंग को लेकर संघर्ष हुआ था जिसके बाद फेसआफ के हालात पैदा हो गये थे। फिर बात दोनों देशों के ब्रिगेडियर लेवल के अधिकारियों तक पहुंच गयी थी लेकिन किसी तरह मामला शांत कर लिया गया था. भारत और चीन के बीच सीमा पर इस तरह की झड़प पहले भी होती रही है, चीन अपनी धौंस दिखाने से बाज नहीं आता है , लेकिन सीमा पर चौकन्ने सैनिक लगातार उन पर नजर बनाए रखे हुए हैं।