Breaking News

राष्ट्रपति कोविंद करेंगे नागपुर के स्थायी परिसर का उद्घाटन

08 May, 2022 730

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

आज महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) नागपुर के स्थायी परिसर का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्वारा परिसर के उद्घाटन की जानकारी दी गई है। यह कैंपस महाराष्ट्र के नागपुर स्थित दाहेगांव मौजा में 132 एकड़ जमीन पर बनाया गया है। इस कैंपस में कई नई सुविधाओं को जोड़ा गया है, जिससे कक्षा के अंदर और बाहर दोनों जगह सीखने की सुविधा प्रदान की गई है। राष्ट्रपति कोविंद के दौरे से पहले आइआइएम नागपुर ने भी इसकी जानकारी दी है। आइआइएम नागपुर ने ट्वीट किया कि भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद के हाथों मिहान में IIM नागपुर के नए कैंपस का उद्घाटन आज सुबह 10 बजे होगा। माननीय अध्यक्ष, बोर्ड आफ गवर्नर्स, IIM नागपुर श्री सीपी गुरनानी भी इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगे। बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी नागपुर पहुंचकर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2015 में इस संस्थान की नागपुर में शुरुआत हुई थी। बता दें कि यह संस्थान देश के लिए बेहद गौरवपूर्ण है। 

अन्य खबरे