लॉकडाउन के मुद्दे पर पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से चुनौतियों पर बातचीत की
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से 17 मई को समाप्त हो रहे लॉकडाउन पर आगे की रणनीति बनाने को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक में बात की. एक रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में कहा कि हम एक राज्य के रूप में वायरस का मुकाबला करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. केंद्र को इस महत्वपूर्ण समय में राजनीति नहीं करनी चाहिए. हम अंतरराष्ट्रीय सीमाओं और अन्य बड़े राज्यों से घिरे हुए हैं और इससे निपटने की चुनौतियां हैं. इस दौरान अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू ने कहा कि हमें स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार करने का अवसर मिला है. नॉर्थ ईस्ट के सीएम कोविड -19 का मुकाबला करने के लिए एक टीम के रूप में साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने कृषि और बागवानी क्षेत्रों में निवेश के लिए राज्य को पटरी पर लाने के लिए पीएम के हस्तक्षेप की मांग की. इस दौरान आंध्र के सीएम ने लॉकडाउन में छूट देने की मांग की, उन्होंने कहा राज्य में 97 हजार एमएसएमई कर्मचारी और 9 लाख लोग हैं, हमें इस क्षेत्र की रक्षा करने की आवश्यकता है. उन्होंने पीएम से लॉकडाउन में छूट का जिक्र किया. उन्होंने कहा अन्यथा आंध्र में भारी बेरोजगारी बढ़ जाएगी. भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 67,152 तक पहुंच गई है. संक्रमण के कारण अब तक 2,206 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश सबसे बुरी तरह से प्रभावित राज्यों में से हैं. आंध्र के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कहा कोरोना संकट से निपटने के लिए धन की आवश्यकता है. उन्होंने कहा प्रवासी जो वापस जा रहे हैं, उन्हें निश्चित अवधि के बाद वापस आने की अनुमति दी जानी चाहिए. इस बीच गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव का कहना है कि गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों से अनुरोध किया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी हालात में प्रवासी श्रमिक सड़क और रेलवे पटरी का सहारा न लें,अगर वे ऐसा करते पाए जाते हैं तो उनके लिए बस या ट्रेन द्वारा यात्रा की व्यवस्था की जाए. उन्होंने कहा अब तक 468 विशेष ट्रेनें चली हैं, जिसमें से कल 10 मई को 101 ट्रेनें चली थीं.