Breaking News

सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में किए दो आतंकी ढेर

26 Sep, 2022 461

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुपवाड़ा में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के मुठभेड़ हो गई. जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया. ये एनकाउंटर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया. सेना और पुलिस के जवानों ने मिलकर कुपवाड़ा के माछिल इलाके के टेकरी नार में नियंत्रण रेखाके पास दो आतंकियों को मार गिराया. पुलिस ने बताया कि इन अज्ञात आतंकवादियों के कब्जे से कई हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं. मारे गए आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों ने दो एके 47 राइफल, दो पिस्तौल और चार हथगोले बरामद किए हैं. कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बता दें कि 24 सितंबर को पुलवामा के खरपोरा रत्नीपोरा में आतंकवादियों ने दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग कर दी थी. उसके बाद सुरक्षा बलों ने इस इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि मजदूरों की पहचान शमशाद पुत्र इस्लाम शेख और फैजान कादरी पुत्र फैयाज कादरी, निवासी बाट्या जिला बिहार के रूप में हुई थी. जम्मू कश्मीर में हाल ही में प्रवासी मजदूरों पर हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं. इस महीने की शुरुआत में भी आतंकवादियों ने एक मजदूर को निशाना बनाया था.  मजूदरों की गोली मारकर हत्या मामले के बाद से यहां आतंकवादियों की तलाश तेज कर दी गई है. दस दिन पहले भी सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम थाना क्षेत्र में दो आतंकवादी ढेर किए थे. बता दें कि आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है.

अन्य खबरे