राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल का बदला नाम

 25 Jul 2024  134

राष्ट्रपति भवन के अंदर स्थित दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम बदल दिया गया है। 'दरबार हॉल' का नाम अब 'गणतंत्र मंडप' और 'अशोक हॉल' का नाम 'अशोक मंडप' होगा। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दो वर्ष पूरे हुए हैं। इसी मौके पर आज राष्ट्रपति भवन के हॉल के नाम बदल दिए गए हैं। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी एक बयान में जानकारी दी गई। जिसमें अशोक शब्द का अर्थ एक ऐसे व्यक्ति से है, जो सभी प्रकार दुखों से मुक्त है। इसके अलावा अशोक का तात्पर्य एकता और शांति-पूर्ण सह-अस्तित्व के प्रतीक सम्राट अशोक से है।

राष्ट्रपति भवन का सर्वाधिक भव्य कक्ष दरबार हॉल ही है, जिसका नाम अब गणतंत्र मंडप कर दिया गया है। इस 'दरबार हॉल' में राष्ट्रीय पुरस्कारों के प्रस्तुतीकरण जैसे महत्वपूर्ण समारोहों और कार्यक्रमों का आयोजन होता है। दरबार शब्द का जुड़ाव भारतीय शासकों और अंग्रेजों की अदालतों और सभाओं से है, जहां वे अपने कार्यक्रम आयोजित करते थे। गणतंत्र मंडप की अवधारणा प्राचीन काल से भारतीय समाज में गहराई से निहित है, जिस वजह से आयोजन स्थल का नाम बदलकर गणतंत्र मंडप किया गया है। 

अशोक शब्द का अर्थ है वह व्यक्ति जो 'सभी दुखों से मुक्त' हो या 'किसी भी दुख से रहित' हो। साथ ही, 'अशोक' शब्द सम्राट अशोक को संदर्भित करता है, जो एकता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का प्रतीक है। भारत गणराज्य का राष्ट्रीय प्रतीक सारनाथ से अशोक का सिंह सिर है। यह शब्द अशोक वृक्ष को भी संदर्भित करता है जिसका भारतीय धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ कला और संस्कृति में भी गहरा महत्व है। वहीं राष्ट्रपति भवन हॉल के नाम बदले जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है. राहुल गांधी ने कहा कि अशोक अच्छा नाम है।